अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हो और उसमें भी आप टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार टाटा कर्व को खरीदने वाले हो और जानना चाहते हो टाटा कर्व इलेक्ट्रिक की ऑन रोड प्राइस आपको कितना पड़ेगा तो यह आर्टिकल केवल आपके लिए है। आगे हम पूरी लिस्ट आपको बताने वाले हैं कि ऑन रोड आपको टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार की कीमत कितनी पड़ेगी।
7 अगस्त को टाटा ने नई कूप suv कार टाटा कर्व को इंडिया में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत कंपनी ने 17 लाख 49 हजार रुपए एक्स शोरूम रखी है। इसमें कंपनी 7 अलग-अलग वेरिएंट ऑफर करती है। इसके टॉप वैरियंट की कीमत 21 लाख 99 हजार रुपए रखी गई है एक्स शोरूम। तो चलिए नजर डालते हैं टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार की ऑन रोड प्राइस पर। नीचे लिस्ट दी गई है जिसमें टाटा कर्व इलेक्ट्रिक के सभी वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस और ऑन रोड प्राइस मेंशन की गई है।
टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार ऑन रोड प्राइस लिस्ट :
tata curvv ev variants | Ex-Showroom Price (Rs Lakh) | On-Road Price (Rs Lakh) |
Creative 45 (Electric) (Base Model) | 17.49 | 18.40 |
Accomplished 45 (Electric) | 18.49 | 19.45 |
Accomplished 55 (Electric) | 19.25 | 20.24 |
Accomplished Plus S 45 (Electric) | 19.29 | 20.28 |
Accomplished Plus S 55 (Electric) | 19.99 | 21.01 |
Empowered Plus 55 (Electric) | 21.25 | 22.33 |
Empowered Plus A 55 (Electric) (Top Model) | 21.99 | 23.11 |
टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार ओवरव्यू
यह एक coupe टाइप कार है यानी कि इसके रियर में रूप लाइन स्लोप टाइप की दी गई है। यह डिजाइन अभी तक ज़्यदातर लग्जरी कार्स में देखा जाता था जो की 50 लाख से करोड रुपए तक आती है। लेकिन टाटा यहां पर टाटा कर्व में यह लग्ज़री डिजाइन दे रहा है। टाटा कर्व कूप डिजाइन के अलावा देखने में काफी माडर्न और स्टाइलिश लगती है। वही इंटीरियर में काफी बढ़िया स्पेस और कई सारे फीचर्स कंपनी ने इस कार में दिए हैं। इस प्राइस रेंज में इस कार में कई ऐसे एडवांस फीचर मिलते हैं जो कि आपको केवल महंगी कारों में ही देखने को मिलता था।
टाटा कर्व इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन और key फीचर्स
टाटा की कर्व इलेक्ट्रिक कार में दो अलग-अलग रेंज की बैट्री पैक ऑप्शन कंपनी देती है। एक ऑप्शन मिलता है 45kwh और दूसरा है 55kwh दोनों अलग-अलग बैट्री कैपेसिटी के हिसाब से रेंज भी अलग-अलग मिलती है। 45kwh वाले बैट्री पैक में 502 किलोमीटर की रेंज और 55kwh वाले बैट्री पैक में 585 किलोमीटर की रेंज एक बार बैटरी को फुल चार्ज करने पर मिलती है।
वही यह कार 10 से 80% मात्र 40 मिनट में चार्ज हो जाती है। इस कार में कंपनी फास्ट डीसी चार्जर देती है इंटीरियर में आपको काफी लग्जरी टाइप का केबिन डैशबोर्ड मिलता है। 12 इंच की बड़ी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम।इसके साथ JBL के 9 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम इस कार में मिलता है। अगर आप बड़े सनरूफ के शौकीन हो तो इस कार में काफी बड़ा पैनोरमिक सनरूफ कंपनी देती है।
यह भी पढ़े :
- टाटा पंच कार सभी वैरिएंट्स ऑन रोड प्राइस जानिए
- टाटा की सबसे सस्ती कार इंडिया में जानिए
- टाटा की 7 सीटर कार कौन कौन सी है जानिए
हे दोस्तों, मेरा नाम गोविन्द है में इस ब्लॉग Car Podcast.in का फाउंडर और सीनियर एडिटर हूँ। मैं By Profession ऑटोमोबाइल इंजीनियर हूँ और By Passion डिजिटल मार्केटिंग और ब्लॉग्गिंग करता हूँ जो की मेरा शौक है।
इस ब्लॉग वेबसाइट के माध्यम से हम ऑटो टेक्नोलॉजी, कार बाइक रिव्यु , नयी ताजी न्यूज़ अपडेट और ऑटो टेक से सम्बंधित जानकारी आप लोगो तक पहुंचने की कोशिश करते है।