5 लाख में EV कार बेस्ट इलेक्ट्रिक कार इन इंडिया 2024

पांच इलेक्ट्रिक कार  कीमत 5 से 15 लाख जी हां दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हम आपको सबसे बेस्ट टॉप फाइव इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने वाले हैं जो कि आपको 5 से 15 लाख की कीमत में मिल जाएगी।  फ्यूचर इलेक्ट्रिक कार का है और जिस हिसाब से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं इस हिसाब से आज के टाइम में एक इलेक्ट्रिक कार खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। 

क्यों EV कार खरीदना फायदेमंद है

देखो आज के टाइम में अगर आप एक पेट्रोल और डीजल फ्यूल वाली कार खरीदते हो तो आने वाले 5 से 10 सालों के बीच में उस कार की वैल्यू आपको जीरो मिलेगी जी हां क्योंकि दोस्तों आने वाले 5 से 10 सालों के बीच में इंडिया में लगभग 70% व्हीकल इलेक्ट्रिक होंगे। तो यहां पर आज के टाइम में एक इलेक्ट्रिक कार खरीदना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। तो अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हो या इन फ्यूचर खरीदना चाहते होतो आज इस आर्टिकल को लास्ट जरूर पढ़े। इस आर्टिकल में आपको 15 लाख के बजट में आने वाली टॉप फाइव कार के बारे में सभी जानकारी मिलने वाली है-  तो चलिए फटाफट से शुरू करते हैं। 

1. टाटा टिआगो इलेक्ट्रिक कार 

 इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर और सबसे सस्ती कार है टाटा की टियागो इलेक्ट्रिक कार – यह 5 सीटर हैचबैक कार है और  इसकी कीमत शुरू होती है 8 लाख रुपए से और इसके टॉप मॉडल कीमत जाती है 11 लाख 90 हजार रूपए तक एक्सशोरूम।

5 इलेक्ट्रिक कार कीमत 5 से 15 लाख जानिए best electric car under 15 लाख 2024 ev car

 इस कार में कंपनी साथ  7 अलग-अलग वेरिएंट अलग-अलग कीमत के हिसाब से ऑफर करती है।   चलिए अब बात करते हैं इस कार के इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन, बैटरी और चार्जिंग के बारे में –

इस कार में 19kwh midrange  और 24kwh लॉन्ग रेंज  के दो इलेक्ट्रिक बैट्री पैक ऑप्शन कंपनी ऑफर करती है। midrange में 60bhp की पावर, 110 nm का टार्क और  250km/चार्ज  range में मिलती है वंही long range वाले वेरिएंट में आपको 74 bhp की पावर, 114 nm का टार्क और  315km/चार्ज का रेंज मिल जाती है यह कंपनी क्लैम करती है।  3.3km और 7.2 kw दो चार्ज ऑप्शन डिपेंडिंग ऑन वेरिएंट कंपनी देती है विथ फास्ट डीसी चार्जर के साथ। फास्ट डीसी चार्जर के साथ है यह कार 10 से 80% चार्ज मात्र 1 घंटे में हो जाती है। वहीं अगर आप नॉर्मल चार्जर से इसको घर पर चार्ज करोगे तो 6 से 8 घंटे इसको चार्ज होने में लगते हैं। 

ओवरऑल बढ़िया लुक्स और डिजाइन इस कार में मिलता है इंटीरियर में आपको कम्फर्ट सेटिंग स्पेस और ड्राइवर डैशबोर्ड में आपको सभी जरूरी फीचर्स इस कार में मिल जाते हैं। आज के टाइम में सबसे सस्ती अंडर 10 लाख में यह कार आती है और इसका कोई कॉम्पिटिटर कार अभी तक मार्केट में नहीं है।  हालाँकि MG comet ev 7 लाख की प्राइस रेंज में आती है लेकिन इस  कार का टाटा टिआगो से कोई मुकाबला नहीं है। 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग इस कार को ग्लोबल Ncap ने दी है जो की काफी बढ़िया है। 

2. Tata punch इलेक्ट्रिक कार  

इसके बाद सेकंड नंबर में आती है टाटा की पंच इलेक्ट्रिक कार– यह कार एक 5 सीटर माइक्रो SUV कार है इसकी कीमत शुरू होती है 11 लाख से और इसकी टॉप मॉडल की जाती है 15 लाख ₹50 हजार एक्स शोरूम।  इसी साल जनवरी 2024 में इस कार को लांच किया गया है। बात करें इस कार के पावरट्रेन  सिस्टम , बैटरी और चार्जिंग के बारे में –

5 लाख में EV कार बेस्ट इलेक्ट्रिक कार इन इंडिया 2024

 इस कार में भी दो बैट्री पैक ऑप्शन मिलते हैं 25kwh और 35kwh,  इसमें 25kwh में 80 bhp की पावर और 114nm का टार्क मिलता है। 315 km/चार्ज रेंज इस बैटरी पैक के साथ मिलती है। वंही बात करे 35kwh बैटरी पैक की तो इसमें आपको 120 bhp की पावर और 190 nm का टार्क मिलता है इसमें 421 km / चार्ज का रेंज कंपनी  क्लैम करती है। 

50kw फास्ट डीसी चार्जर ऑप्शन इस कार में आपको मिलता है जो की 1 घंटे के अंदर इस  कार को 10 से 80% चार्ज कर देता है। वही तीन से पांच घंटे इस कार को घर पर नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने पर लगाते हैं।  ओवरऑल डीसेंट लुक आपको इस कार में देखने को मिलेगा इंटीरियर में 5 लोगो के लिए कम्फर्ट सीटिंग स्पेस और सभी जरूरी फीचर्स इस कार में मिल जाते हैं। सेफ्टी के मामले में फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग इस कार को ग्लोबल ncap ने दिया है। तो सेफ्टी के मामले में आप बेफिक्र रहसकते हैं। 

3. citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार

इसके बाद थर्ड नंबर पर आती है citroen eC3  इलेक्ट्रिक कार।  यह एक 5 सीटर हैचबैक कार है और इसकी  कीमत शुरू होती है 11 लाख 97 हजार से टॉप मॉडल की कीमत जाती है 13 लाख 56 हजार रूपए तक। इस इलेक्ट्रिक कार में 29kwh की बैटरी मिलती है इसमें आपको 56 bhp की पावर और 143 nm का टार्क मिलता है।  एक बार फुल चार्ज में 320 km का रेंज इस कार में मिलता है। चार्जिंग के लिए 15 amp का होम चार्जर के साथ dc फ़ास्ट  ऑप्शन भी इस में मिल जाता है। फास्ट चार्जर के साथ यह कार 10 से 80% 1 घंटे के अंदर चार्ज हो जाती है। 

कोई अगर आप घर नार्मल चार्जर से इस कार को चार्ज करते हो तो 10 घंटे तक लगभग इसको चार्ज होने में लगते हैं।  ओवरऑल बढ़िया लुक्स और डिजाइन इस कार में आपको देखने को मिलेगा। बाकी सेफ्टी की बात करें तो इस कार का क्रेश टेस्ट नहीं किया गया है।  

5 लाख में EV कार बेस्ट इलेक्ट्रिक कार इन इंडिया 2024

4. टाटा tigor इलेक्ट्रिक कार

इसके बाद अगले 4th नंबर पर आती है टाटा की टियागो – इस कार की कीमत शुरू होती है 12 लाख 49 हजार रुपए से और इसकी टॉप मॉडल की हो जाती है 13 लाख 75 हजार रूपए तक। 26kwh की बैट्री पैक इस कार में मिलता है जो की 74bhp की पावर और 170nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है। 315 km/ चार्ज की रेंज ARAI क्लेम करती है।

इस कार में 15kwh का डीसी फास्ट चार्जर मिलता है जो कि इस कार को एक घंटा 50 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। वही स्टैंडर्ड चार्जर से इस  को चार्ज करने में 8 से 9 घंटे लग जाते हैं। इस कार को ग्लोबल Ncap ने 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दिया जो की काफी सही है।

5 लाख में EV कार बेस्ट इलेक्ट्रिक कार इन इंडिया 2024

5. टाटा nexon इलेक्ट्रिक 

इसके बाद इस लिस्ट में सबसे लास्ट 5th नंबर आती है  टाटा की नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार। इस कार की कीमत शुरू होती है 14 लाख 49 हजार से और इसकी टॉप मॉडल की कीमत जाती है 19 लाख और 49 हजार रूपए तक।  इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी दो बैट्री पैक ऑप्शन ऑफर करती है –

पहला है 30 kwh बैटरी यह midrange वर्शन है यह 127 bhp की पावर और 215 nm का टार्क प्रोडूस करता है 325 km का रेंज इस मॉडल में मिल जाती है।  दूसरा मिलता है 40 kwh की बैटरी पैक यह 143 bhp की पावर और 215 nm का टार्क जनरेट करता है। 465 km / चार्ज का रेंज इसमें मिलता है। 

5 लाख में EV कार बेस्ट इलेक्ट्रिक कार इन इंडिया 2024

इस कार को चार्ज करने के लिए 2.3kwh का होम चार्जर मिलता है जो कि इस कार  को 8 से 9 घंटे में फुल चार्ज कर देता है। इसके अलावा 50 किलोवाट फास्ट चार्जर से यह कार केवल 1 घंटे में 0 से 80  परसेंट चार्ज हो जाती है। ओवरऑल बढ़िया लुक्स इस कर में आपको देखने को मिलेगा इंटीरियर में सभी बढ़िया प्रीमियम फीचर आपको इसका मिल जाते हैं सेफ्टी के मामले में इस कार को फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग ग्लोबल NCAP ने दी है । 

दोस्तों आपको इन में से कौन सी कार पसंद है नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

  • References : Deferent Online Sources
  • Image Source : Cardekho.Com (Image Used Only Information Purpose )

रिलेटेड आर्टिकल इन्हे भी जरूर पढ़े :

Leave a Comment

अगस्त 2024 में लांच हो रही ये 7 माफिया कार, टाटा से लेकर लेम्बोर्गिनी TVS ने लांच की जबरदस्त तूफानी बाइक, रॉयल एनफील्ड बुलेट कुछ नहीं है इसके सामने लोगो की पसंदीदा top 5 SUV कार इन इंडिया 2024 – कीमत under 20 लाख बाइक के इंजन के लिए सही इंजन आयल ग्रेड चुनना है जरुरी जानिए कौन सा ग्रेड है आपकी बाइक के लिए कबाड़ा कार 2024 की, भूलकर भी ना ख़रीदे ये कार flop cars in india टॉप 5 list