महिंद्रा की स्कॉर्पियो क्लासिक और महिंद्रा की थार roxx दोनों ही SUV कार का इंडियन ऑटो मार्किट एक अलग ही लेवल का भोकाल है। जहाँ स्कार्पियो क्लासिक माफिया, दबंग और पोलिटिकल लोगो की शान है वंही महिंद्रा थार लॉन्ग ट्रैवल और ऑफ रोअडिंग के लिए मशहूर है। लेकिन दोनों कार में कुछ डिफ्रेंस है तो इंतजार किस बात का गाइस दोनों कार का कंपैरिजन तो बनता है तो चलिए देखते हैं कौन सी कार ज्यादा फीचर लोडेड और ज्यादा पावरफुल है।
कीमत में कितना अंतर है
तो सबसे पहले देखते है कीमत , महिंद्रा की स्कॉर्पिओ क्लासिक की कीमत शुरू होती है 13 लाख 62 हजार रूपए से और वंही थार roxx की कीमत शुरू होती है 12 लाख 99 हजार रूपए से तो 63 हजार रूपए का अंतर दोनों कार के बेस वेरिएंट में देखने को मिलता है जो की ज्यादा बड़ा डिफ्रेंस नहीं है। दोनों कार का लुक्स और डिज़ाइन एक दूसरे से पूरा ही डिफरंट है यहाँ पर कंपैरिजन करने लायक कुछ है ही नहीं। डायरेक्ट बात करते है लाइटिंग और डाइमेंशन की
दोनों कार के डाइमेंशन साइज
स्कॉर्पिओ में हेलोजन हेडलैंप और DRL मिलता है जबकि थार roxx में led प्रोजेक्टर हेड लैंप और LED DRL मिलता है हालाँकि रियर में दोनों ही कार में led टेल लाइट मिल जाती है।
- स्कार्पियो क्लासिक की लम्बाई 4456 mm है , वंही थार roxx की लम्बाई 4428 mm है।
- स्कार्पियो क्लासिक की चौड़ाई 1820 mm है , वंही थार roxx की चौड़ाई 1870 mm है।
- स्कार्पियो क्लासिक की ऊंचाई 1995 mm है , वंही थार roxx की ऊंचाई 1923 mm है।
- स्कार्पियो क्लासिक व्हील बेस 2680 mm है , वंही थार roxx का व्हील बेस 2850 mm है।
- स्कार्पियो क्लासिक का ग्राउंड क्लीयरेंस 209 mm का है वंही थार roxx का 226 mm (approx) है।
- स्कार्पियो क्लासिक में 460 लीटर का बूट स्पेस मिलता है वंही thar roox में 644 लीटर का मिलता है।
तो ओवरआल लम्बाई और ऊंचाई में स्कार्पियो जयदा बड़ी है। वंही चौड़ाई और व्हील बेस के मामले में थार roxx आगे है। यह ज़्यदा बड़ा डिफ्रेंस नहीं है 19 20 का फर्क यहाँ पर दोनों कार की डिमेन्शन में मिलता है। दोनों कार में काफी कंफर्ट स्पेस मिलता है आराम दायक सफर आप कर सकते हो। स्कार्पियो 5 to 7 सीटर है वंही थार roxx केवल 5 सीटर है।
इंजन और ट्रांसमिशन सिस्टम
स्कार्पियो में केवल एक ही डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है यह 2.2 लीटर का 4 सिलिंडर इंजन है यह 130bhp की पावर और 300nm का टार्क प्रोडूस करता है। इसके साथ 6 speed मैन्युअल गियर बॉक्स इसमें मिलता है।
महिंद्रा thar roxx में – 2 इंजन ऑप्शन मिलता है। ट्रांसमिशन सिस्टम में मैन्युअल और आटोमेटिक ऑप्शन मिलता यही। तो पहला इंजन ऑप्शन है 2 लीटर टर्बो पेट्रोल 4 सिलिंडर इंजन यह 150 bhp की पावर और 330nm का टार्क प्रोडूस करता है मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ, वंही आटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 175bhp और 380 nm का टार्क प्रोडूस करता है।
दूसरा इंजन ऑप्शन है 2.2 लीटर 4 सिलिंडर डीज़ल इंजन यह इंजन 150bhp की पावर और 330 nm का टार्क प्रोडूस करता है मैन्युअल ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ ,वंही आटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 172bhp और 370 nm का टार्क प्रोडूस करता है।
तो ओवरआल यहाँ पर थार roxx में आपको पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन मिलता है इसके साथ मैन्युअल और आटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। वंही महेंद्र के स्कॉर्पियो क्लासिक में केवल एक ही इंजन ऑप्शन मिलता है वह भी मैन्युअल ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ। इसके अलावा महिंद्रा थार रॉक्स में आपको 4/2 और 4/4 दोनों ऑप्शन मिलता है वही महिंद्र स्कॉर्पियो में केवल आपको 4/2 का ही ऑप्शन मिलता है। तो यहां पर महिंद्रा की थार रॉक्स आगे है स्कार्पियो से ।
थार roxx और स्कार्पियो इंटीरियर डिजाइन
दोनों कार के केबिन डैशबोर्ड की बात करें तो यहां पर नो डाउट की महिंद्रा थार रोक्क्स का ड्राइवर केबिन डैशबोर्ड ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश लग रहा है। यहां पर दोनों कार में स्टीयरिंग व्हील डिजाइन लगभग से ही देखने को मिलता है। महिंद्रा थार राॅक्स में 10 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है वही स्कॉर्पियो क्लासिक में 9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। महिंद्रा थार रोक्क्स में राउंडेड AC vents दिया गया है वही स्कॉर्पियो क्लासिक में स्क्वायर टाइप के AC vents मिलते हैं। इनके अलावा महिंद्रा थार रॉक्स में बड़े साइज का पैनोरमिक सनरूफ मिलता है स्कॉर्पियो क्लासिक में आपको सनरूफ का कोई भी ऑप्शन नहीं मिलता है।
सीटिंग स्पेस दोनों कार में बढ़िया मिलता है आराम से आप सफर कर सकते हो। बाकी दोस्तों स्कॉर्पियो में सेफ्टी के लिए दो एयर बैग मिलते हैं वही थार रॉक्स में 6 ईयर बैग कंपनी देती है इसके अलावा थार रॉक्स में आपको एडवांस सेफ्टी फीचर्स adas भी मिल जाता है।
तो ओवरऑल थार रॉक्स में ज्यादा फीचर मिलते हैं, मल्टी इंजन और ट्रांसमिशन सिस्टम ऑप्शन मिलता और मॉडल स्टाइलिश डिजाइन मिलता है। वही स्कॉर्पियो क्लासिक में फीचर्स महिंद्रा थार रॉक्स के मुकाबला कम देखने को मिलते हैं इंजन ऑप्शन भी केवल एक ही मिलता है बाकी डिजाइन तो स्कॉर्पियो क्लासिक का भी जबरदस्त है इसीलिए लोग इसके दीवाने हैं।
लेकिन कहीं ना कहीं आज के समय के हिसाब से कंपनी ने स्कॉर्पियो क्लासिक में ज्यादा अपडेट नहीं किया है। हालांकि स्कॉर्पियो n में आपको मॉडर्न स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलते हैं। स्कॉर्पियो क्लासिक को अपग्रेड करने की जरूरत है, इसमें कंपनी को सनरूफ देना चाहिए, एलॉय व्हील साइज को इंक्रीज करना चाहिए और इंटीरियर डिजाइन थोड़ा लग्जरी और प्रीमियम बनाने की जरूरत है।
आपका इन दोनों कार के बारे में क्या ओपिनियन है नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर टाइप करें।
रिलेटेड आर्टिकल :
- toyota Fortuner vs Fortuner legender कौन सी बेहतर है जानिए
- Whistilin diesel, sold $166941 Luxury ferrari f8 scrap parts
- turbo engine vs normal engine कौन सा बेहतर होता है ?
- Company alloy wheels vs aftermarket hindi कौन से बेहतर है जानिए
- इंडियन आर्मी की backbone अशोक लेलैंड का stallion truck? जानिए क्यों है इतना मशहूर
हे दोस्तों, मेरा नाम गोविन्द है में इस ब्लॉग Car Podcast.in का फाउंडर और सीनियर एडिटर हूँ। मैं By Profession ऑटोमोबाइल इंजीनियर हूँ और By Passion डिजिटल मार्केटिंग और ब्लॉग्गिंग करता हूँ जो की मेरा शौक है।
इस ब्लॉग वेबसाइट के माध्यम से हम ऑटो टेक्नोलॉजी, कार बाइक रिव्यु , नयी ताजी न्यूज़ अपडेट और ऑटो टेक से सम्बंधित जानकारी आप लोगो तक पहुंचने की कोशिश करते है।