Tata Curvv EV के बाद अब बहुत जल्द ही आने वाली महिंद्रा XUV3XO इलेक्ट्रिक वेरिएंट

टाटा कंपनी की तरफ से एक नई इलेक्ट्रिक कार टाटा कर्व लॉन्च की गई जिसकी कीमत 17 लाख 49 हजार रूपए रखी गई है। इस कार के मार्केट में काफी ज्यादा चर्चा हो रहे हैं इसके पीछे मुख्य कारण है इस कार का नया डिज़ाइन जो की कूप टाइप का है यह डिज़ाइन अभी तक केवल महंगी कारो में ही देखने को मिलता था। यह इलेक्ट्रिक कार 585 किलोमीटर का रेंज एक बार चार्ज होने पर दे सकती है। टाटा की कर्व इलेक्ट्रिक कार के बाद अब महिंद्रा भी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XUV3XOev को मार्केट में जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। 

जहां टाटा की चार  इलेक्ट्रिक कार टाटा की पंच, टाटा नेक्सॉन, टाटा टियागो और हाल ही में लॉन्च हुई टाटा कर्व आज के समय में इंडियन ऑटो मार्केट में अवेलेबल है वही आपको जानकर हैरानी जरूर होगी कि महिंद्रा के अभी तक केवल एक इलेक्ट्रिक कार इंडियन ऑटो मार्केट में है उसका नाम है महिंद्रा xuv400 ev . 

Tata Curvv EV के बाद अब बहुत जल्द ही आने वाली महिंद्रा XUV3XO इलेक्ट्रिक वेरिएंट

आप सभी को पता है कि फ्यूचर इलेक्ट्रिक कार का होने वाला है जहां आज के समय में टाटा अकेले ही इंडियन इलेक्ट्रिक मार्केट को डोमिनेट कर रही है वही अब महिंद्रा भी फुल परफॉर्मेंस में आ चुकी है इन फ्यूचर में महिंद्रा की कई सारी इलेक्ट्रिक कार आने वाली है जो की एक नए प्लेटफार्म पर बनाई जा रही है। लेकिन उनसे पहले महिंद्रा की XUV3XO electric मार्केट में आएगी जी हां हाल ही में महिंद्रा XUV3XO electric का प्रोटो टाइप वेरिएंट मार्केट में देखा गया है। 

नई महिंद्रा XUV3XO electric  में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा इसके इंटीरियर से लेकर एक्सटेरियर डिजाइन तक आपको कई सारे बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दे कि XUV3XO  लांच होने के बाद ही काफी ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस मार्केट में दे रही है क्योंकि इसकी कीमत केवल 7 लाख 49 हजार रखी गई है इस कीमत में काफी बढ़िया लुक्स डिजाइन और पावर परफॉर्मेंस और कई सारे फीचर्स महिंद्रा कंपनी इस कार में देती है इसलिए लोगों को काफी ज्यादा यह कार पसंद आ रही है। वहीं अब उम्मीद की जा रही कि महिंद्रा की XUV3XO electric वर्जन जल्दी लॉन्च होगा और उसकी कीमत भी मार्केट के हिसाब से अफॉर्डेबल होगी जो कि टाटा की कर्व, नेक्सॉन, टियागो और पंच को कंपटीशन कर सकती है। 

हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी महिंद्रा XUV3XO electric के बारे में नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 2025 के शुरुआत तक महिंद्रा की XUV3XO electric वर्जन मार्केट में देखने को मिल जाएगा आपका क्या कहना है इस कार के बारे में नीचे कमेंट बॉक्स में अपना फीडबैक जरूर दें।

यह भी पढ़े

Leave a Comment

अगस्त 2024 में लांच हो रही ये 7 माफिया कार, टाटा से लेकर लेम्बोर्गिनी TVS ने लांच की जबरदस्त तूफानी बाइक, रॉयल एनफील्ड बुलेट कुछ नहीं है इसके सामने लोगो की पसंदीदा top 5 SUV कार इन इंडिया 2024 – कीमत under 20 लाख बाइक के इंजन के लिए सही इंजन आयल ग्रेड चुनना है जरुरी जानिए कौन सा ग्रेड है आपकी बाइक के लिए कबाड़ा कार 2024 की, भूलकर भी ना ख़रीदे ये कार flop cars in india टॉप 5 list