Tata curvv CNG, EV, पेट्रोल डीज़ल के अलावा CNG में भी आएगी टाटा कर्व जानिए पूरी जानकारी 

टाटा की नई कार टाटा कर्व इलेक्ट्रिक वेरिएंट के अलावा पेट्रोल डीजल इंजन के साथ आएगी यह तो कंफर्म हो चुका है। लेकिन क्या टाटा कर्व सीएनजी फ्यूल ऑप्शन के साथ भी आएगी यह काफी सारे लोगों का सवाल है। तो टाटा कर्व  इलेक्ट्रिक वेरिएंट के लॉन्च इवेंट में टाटा कर्व सीएनजी के बारे में भी काफी कुछ जानकारी मिली है। चलिए आगे हम आपको बताते हैं की क्या टाटा कर्व पेट्रोल डीजल और इलेक्ट्रिक के अलावा सीएनजी फ्यूल ऑप्शन के साथ भी आएगी या फिर नहीं। 

टाटा कर्व CNG वेरिएंट

टाटा कर्व ev के लांच इवेंट में टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने कहा कि कंपनी टाटा कर्व सीएनजी के ऊपर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि टाटा कर्व  का डिजाइन इलेक्ट्रिक, पेट्रोल, डीजल सहित सीएनजी पावर ट्रेन को सपोर्ट करने के लिए के हिसाब से बनाया गया है। ऐसे में अगर टाटा कर्व  में सीएनजी फ्यूल ऑप्शन देना होगा तो बिना किसी चुनौती के कंपनी टाटा कर्व में सीएनजी विकल्प दे सकती है यह कंपनी के लिए आसान होगा। शैलेश चंद्र ने कहा कि टाटा कर्व सीएनजी की लॉन्च की पुष्टि करना अभी जल्दबाजी होगी। पहले टाटा कर्व ev और पेट्रोल डीज़ल वेरिएंट का फीड बैक मार्किट से जानना जरुरी है अगर डिमांड होती है तो कंपनी cng फ्यूल ऑप्शन भी इस कार में देगी। कंपनी इस पर लगातार कार्य कर रही है। तो उनकी इस बात का मतलब है कि टाटा की कर्व cng फ्यूल ऑप्शन के साथ भी जरूर आएगी हालांकि कब तक आएगी यह अभी तक कंफर्म नहीं है तो अगर आप टाटा कर्व सीएनजी वेरिएंट खरीदना चाहते हो तो आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा। 

tata curvv cng variant

टाटा कर्व इंटरनल कंबशन इंजन मॉडल में तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन कंपनी ऑफर कर रही है। इसमें 1.2 Revotron पैट्रोल इंजन जो की टाटा नेक्सॉन मिलता है। दूसरा मिलेगा टाटा का नया इंजन 1.2 लीटर Hyperion GDI इंजन और तीसरा है 1.5 Kryojet Diesel इंजन। तो अगर कंपनी टाटा कर्व  में सीएनजी फ्यूल ऑप्शन देगी तो उसमें 1.2 Revotron इंजन  मिलेगा जो की टाटा नेक्सॉन में मिलता है। पावर टॉर्क और माइलेज सेम वही मिलेगा जो की नेक्सॉन सीएनजी वेरिएंट में मिलता है। 

अगर टाटा कंपनी कर्व में सीएनजी फ्यूल ऑप्शन देता तो मारुती सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाई राइडर जैसेकार के लिए कंपटीशन बढ़ जाएगा। क्योंकि कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में केवल यही कार है जिन में कंपनियां सीएनजी पावर ट्रेन देती है। 

टाटा कर्व में भले ही कंपनी सभी फ्यूल ऑप्शन दे लेकिन कंपनी का ज्यादा फोकस इलेक्ट्रिक वेरिएंट को बढ़ावा देने पर रहेगा। आपका क्या कहना है क्या आप भी चाहते हो की  टाटा कर्व CNG वेरिएंट भी निकले नीचे कमेंट बॉक्स में अपना फीड बैक जरूर दे।

यह भी पढ़े :

Leave a Comment

अगस्त 2024 में लांच हो रही ये 7 माफिया कार, टाटा से लेकर लेम्बोर्गिनी TVS ने लांच की जबरदस्त तूफानी बाइक, रॉयल एनफील्ड बुलेट कुछ नहीं है इसके सामने लोगो की पसंदीदा top 5 SUV कार इन इंडिया 2024 – कीमत under 20 लाख बाइक के इंजन के लिए सही इंजन आयल ग्रेड चुनना है जरुरी जानिए कौन सा ग्रेड है आपकी बाइक के लिए कबाड़ा कार 2024 की, भूलकर भी ना ख़रीदे ये कार flop cars in india टॉप 5 list